लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

"जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा" के तहत पं रविशंकर विश्वविद्यालय में NSUI महासचिव संकल्प मिश्रा द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

"जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा" के तहत पं रविशंकर विश्वविद्यालय में NSUI महासचिव संकल्प मिश्रा द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
Share

रायपुर, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में आज दिनांक 14/08/21 को एनएसयूआई के महासचिव संकल्प मिश्रा द्वारा लगातार ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर आज विश्वविद्यालय के गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इस हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों छात्रों ने हस्ताक्षर कर विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की छात्रों की कक्षा एवं पढ़ाई ऑनलाइन पद्धति से की गई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन पद्धति से ली जाए।


जिला महासचिव संकल्प मिश्रा ने बताया की जिस प्रकार विश्वविद्यालय प्रशासन ऑफलाइन पद्धति से एग्जाम लेना चाह रही है हम उसका विरोध लगातार करते हुए आ रहे हैं हमने ज्ञापन के माध्यम से पहले भी अवगत कराया है कि परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से ली जाए और आज हमने विश्वविद्यालय के मेन गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया और इस अभियान में "जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा" की मांग को लेकर हस्ताक्षर कराया इसमें सैकड़ों की तादाद में छात्रों द्वारा हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन किया और हम आने वाले समय में विश्वविद्यालय का घेराव भी करेंगे यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती तो।


अभियान में NSUI विधानसभा अध्यक्ष देव निर्मलकर, केशव सिन्हा, हर्षराज शर्मा, शिवंशराज शुक्ला, ऋषभ डगरे, राज साहू, निशांत शर्मा, संस्कार द्विवेदी,भावेश वर्मा, कबीर साहू, अलंकार अग्रवाल, विनायक गुप्ता, शुभम शर्मा, आदि शर्मा, परम सिंह, रोहन दुबे, अथर्व श्रीवास्तव, विजय जेठानी, हिमांशु पाठक, दिव्य चंद्रवंशी, मो. ताहिर आदि उपस्तिथ थे
 


Share

Leave a Reply