राजधानी में अनपढ़ व्यक्ति से स्टाम पेपर पर साइन करा अपने नाम करा लिया मकान,रिपोर्ट दर्ज
रायपुर। अनपढ़ होने का फायदा उठाकर छल पूर्वक मकान को स्टाम पेपर पर साइन कराकर अपने नाम करा लिया। घटना की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भाठागांव पुरानी बस्ती निवासी सुमीत सोनकर 55 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अनपढ़ होने के चलते 8 सितंबर को वर्मा काम्प्लेक्स के पीछे नगर किनारे भाठागांव स्थित प्रार्थी के मकान को लीला सोनकर एवं मोहन सोनकर ने स्टाम पेपर पर साइन कराकर अपना नाम करा लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












