दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद सिंह देव ने दिया बड़ा बयान, परिवर्तन को लेकर कही ये बात
रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिल्ली दौरे से लौटे है। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने का कि
दुनिया में एक ही चीज़ स्थायी है, और वह है `परिवर्तन`, बस अब आलाकमान के निर्णय का इंतज़ार है। आगे उन्होंने कहा- `मैं दिल्ली में रुका हुआ था। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा करके उनकी राय और मंशा जानी। पूरी बात हाईकमान से हो गई है। अंतिम निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है, कुछ बातें रहती हैं जिनमें उलझने रहती हैं, उनमें समय लगता है। हाईकमान जो निर्णय लेगा वह हमें स्वीकार्य है।`
ज्ञातव्य है कि कल दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएल पुनिया और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।







.jpeg)












