BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सड़क हादसे में बहन-भाई की मौत, घर में मचा कोहराम...

सड़क हादसे में बहन-भाई की मौत, घर में मचा कोहराम...
Share

सुल्तानपुर : सड़क हादसे में एक पिता के सामने उसकी बेटी व बेटे की मौत हो गई। लेकिन वो भी कुछ कर इसलिए नहीं सका क्योंकि जिस समय उसकी संताने तड़प रही थी उस समय वो स्वंय दर्द से कराह रहा था। दु:ख भरी यह दास्तां जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। हुआ यह कि मोतिगरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मिश्र बंधु के पूरा के शिक्षक राजीव कुमार जो मूलत: आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने के बेनू पूरा गांव के निवासी हैं।

शिक्षक राजीव अपने बेटे दिव्यांश (14) और अपनी बेटी दीपिका (12) को स्कूटी पर बैठाकर मोतिगरपुर बाजार स्थित अपने किराए के मकान से अपने पैतृक गांव आजमगढ़ जा रहे थे। जैसे ही स्थानीय कोतवाली के नेवादा मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में दिव्यांश और बेटी दीपिका को काफी चोटें आयी। खुद पिता राजीव कुमार को हल्की चोटें आयी। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल भाई बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया।

जहां पर डाक्टरों ने बेटे दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया और बेटी दीपिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभी लोग उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि जहां रास्ते में बेटी की भी मौत हो गई। उधर बस चालक बस को लेकर फरार हो गया दोनों के मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनों शवों को पुलिस द्वारा पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम में भेजा है। बताया जा रहा है कि बस के बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है। 


Share

Leave a Reply