BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाभी को देवर से हुआ प्यार, घर वालों को रास नहीं आई मोहब्बत , दोनों ने कर ली खुदखुशी

भाभी को देवर से हुआ प्यार, घर वालों को रास नहीं आई मोहब्बत , दोनों ने कर ली खुदखुशी
Share

उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहाँ एक देवर और भाभी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच दोनों की मोहब्बत की दास्तां घर वालों को पता चली तो उन्होंने नाराजगी जताई। इस वजह दोनों देवर और भाभी ने आत्महत्या कर ली है। भाभी देवर से उम्र में काफी बड़ी बताई जा रही है। बताते हैं कि महिला के चार बच्चे भी हैं। देवर-भाभी के बीच हंसी-मजाक का रिश्ता कब मोहब्बत में बदल गया था, इसकी परिवार वालों को भनक तक नहीं लगी थी। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे थे। एक छत के नीचे रहकर भाभी का देवर से ज्यादा लगाव हो गया था।

शक होने पर जब परिवार वालों ने तहकीकात की तो इसका खुलासा हो गया। देवर कक्षा नौ का छात्र था। देवर-भाभी दोनों आपस में बेइंतहा प्यार करने लगे थे। घर वालों को जब दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं हुआ तो दोनों ने जिंदगी समाप्त करने की ठान ली। महिला ने बच्चों की फिक्र किए बगैर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर जब इसकी जानकारी देवर को हुई तो उसने भी घर के बाहर जाकर आत्महत्या कर ली।  क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह दोनों की लाश फंदे से लटकती पाई गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों का घर सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। देवर-भाभी पर रिश्ता होने के कारण दोनों में हंसी मजाक भी चलता रहता था। यही हंसी-मजाक प्रेम संबंध में बदल गया था। बताया जाता है कि बुधवार रात दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी घरवालों को हो गई थी। इसी के बाद गुरुवार भोर में पहले भाभी ने घर में फांसी लगा ली।

इसकी सूचना मिलते ही देवर भी घर छोड़कर चला गया। सुबह जब लोग शौच के लिए गांव के बाहर गए तो एक आम के पेड़ से देवर की भी लाश लटकती पाई गई। घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, एसओ कौड़िया प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी दुबहा बृजेन्द्र गौड़ मौके पर पहुंचे। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


Share

Leave a Reply