किसान से मारपीट में छह पर मुकदमा, जानिये क्या है पूरा मामला...
रुड़की : लक्सर के रणजीतपुर गांव निवासी सप्पड़ पुत्र रतन सिंह से छह लोगों ने रास्ते में मारपीट कर दी। वह खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर अपने गांव आ रहे थे, रास्ते में नांगल सोती (बिजनौर) निवासी मनोज पुत्र सुधीर, महेंद्र पुत्र बाबू, फरमान पुत्र अजीज, सुभाष पुत्र कलवा, ज्ञान चंद पुत्र फूल सिंह और दिनेश पुत्र कलवा ने मारपीट की। इसमें सप्पड़ सिंह घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस सभी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












