BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : शहर के इस बड़े अस्पताल के बंद पड़े लिफ्ट में मिला कंकाल, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : शहर के इस बड़े अस्पताल के बंद पड़े लिफ्ट में मिला कंकाल, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप
Share

रीवा | शहर में स्थित संजय गांधी अस्पताल में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ कि अब ये देश भर में चर्चा का विषय बन गया है. जानकारी के अनुसार संजय गांधी अस्पताल में शनिवार को कलेक्टर का दौरा प्रस्तावित था. उनके इस दौरे से पहले अस्पताल के हालात ठीक ठाक करने की कवायद शुरू हुई. इस दौरान हॉस्पिटल की एक साल से खराब पड़ी लिफ्ट का भी नंबर आ गया. इस लिफ्ट को जैसे ही खोला गया सभी लोगों के होश उड़ गए. लिफ्ट में एक कंकाल पड़ा था. हालांकि अब ये कंकाल किसका है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. कंकाल की खबर मिलने के साथ ही जिला प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस सकते में आ गई और तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी गई.


गौरतलब है कि रीवा में स्थित संजय गांधी अस्पताल विंध्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है. इसमें 12 लिफ्ट हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि उनमें से केवल दो ही लिफ्ट काम कर रही हैं. बाकि सभी खराब पड़ी हैं. एक और कमाल ये है कि किसी को भी ये सही से नहीं पता है कि लिफ्ट कब से खराब हैं. अब जब एक लिफ्ट को ठीक करने व साफ सफाई के लिए खोला गया तो उसमें कंकाल मिल गया. इसके बाद बताया गया कि ये लिफ्ट एक साल से खराब थी.

कंकाल की पहचान मुश्किल
सफाई कर्मचारियों का कहना है लाश पूरी तरह सूखकर कंकाल में बदल चुकी है. इसलिए ये बता पाना तो दूर की बात है कि ये किसकी है, ये तक नहीं पता चल रहा कि ये किसी पुरुष की है या महिला की. कंकाल मिलने के साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच हर पहलू से कर रही है. साथ ही मृतक की पहचान करने में भी पुलिस जुट गई है.

एक के बाद एक खड़े हुए सवाल लेकिन… 
अस्पताल की लिफ्ट में कंकाल मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर एक के बाद एक सवाल उठ रहे हैं लेकिन इन सवालों का जवाब किसी के पास भी नहीं है. सवाल जो अब अस्पताल प्रबंधन की नींद उड़ा रहे हैं |

     

  1. जब अस्पताल की लिफ्ट इतने समय से खराब थी तो उसे सही क्यों नहीं करवाया गया.
  2. जब लिफ्ट खराब हुई थी तो उसे चैक क्यों नहीं किया गया कि कहीं उसमें कोई फंसा तो नहीं है.
  3. लिफ्ट में फंसकर किसी मरीज या उसके परिजन की मौत हुई है या फिर किसी ने हत्या कर लाश को यहां पर ठिकाने लगा दिया है.
  4. जिस व्यक्ति कि ये लाश है क्या उसके परिजन ने उसे खोजने का प्रयास नहीं किया.
  5. इसी के साथ एक और बड़ा सवाल कि क्या एक साल से अस्पताल की साफ सफाई भी कोरोना काल होते हुए भी ठीक से नहीं की गई, जो इस कंकाल के बारे में अब पता चला.

Share

Leave a Reply