BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घर के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों का मिला कंकाल, 2019 में दिखे थे आखिरी बार

घर के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों का मिला कंकाल, 2019 में दिखे थे आखिरी बार
Share

 कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक घर के भीतर एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें एक कमरे में चार कंकाल (दो बिस्तर पर और दो फर्श पर) मिले, जबकि एक अन्य कंकाल दूसरे कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक सभी को एक साथ आखिरी बार जुलाई 2019 के आसपास देखा गया था।

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (एसओसीओ) को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया और घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घर के अंदर कई बार तोड़फोड़ होने का संकेत मिला है। मृतकों के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि ये परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जी रहा था। उन्होंने नाते-रिश्तेदारों से भी बातचीत बंद कर दी थी। परिवार के सदस्य किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे।रिश्तेदारों के मुताबिक कंकाल एक अस्सी साल के कपल उनके बड़े बेटे, बेटी और उनके पोते का होने का संदेह है। हालांकि, मृतकों की पहचान की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।


Share

Leave a Reply