ओवरटेक करते हुए बाइक हुई स्लीप, ट्रक के नीचे दबकर हुई युवक की मौत
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-353 ग्राम मामाभांचा के पास सोमवार दोपहर 12 बजे ट्रक को ओव्हरटेक कर रहा था, तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी शेरसिंह ने बताया कि भालूचुंवा निवासी सुनील कुमार ठाकुर बाइक क्रमांक सीजी 04 एम क्यू 1847 से महासमुंद से बागबाहरा की ओर जा रहा था। उनके आगे जा रहा ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीबी 8315 को मामाभंाचा के पास ओव्हरटेक कर रहा था जिससे उनकी बाइक स्लीप हो गई और वह ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने डायल 112 को दी। शव को पीएम के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया है। उन्होंने ने बताया कि घटना स्थल पर युवक का शव और बाइक अलग-अलग तरफ मिली है। सड़क पर बाइक के स्लीप होने के निशान है जिसे देखकर लग रहा है, मृतक गलत साइड से ओव्हरटेक कर रहा था जिससे उसकी जान गई होगी। युवक अकेला था। फिलहाल मामले की जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।







.jpeg)












