BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शानदार लुक्स वाला smartphone हुआ लांच..कम कीमत के साथ मिलेगी हाई बैटरी...जानिए फीचर्स…

शानदार लुक्स वाला smartphone हुआ लांच..कम कीमत के साथ मिलेगी हाई बैटरी...जानिए फीचर्स…
Share

 दिल्ली। New Smartphone अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप कम कीमत में शानदार लुक्स और हाई बैटरी वाला फ़ोन काम कीमत में खरीद सकते हैं। प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स बनाने वाले ब्रांड वनप्लस ने कल अपना नया स्मार्टफोन, OnePlus Nord 2T लॉन्च कर दिया है। फीचर्स के हिसाब से इस मोबाइल की कीमत भी काफी कम है। आइए OnePlus Nord 2T के सभी फीचर्स, इसकी कीमत और सेल की तारीख, सबके बारे में जानते हैं.. New Smartphone

कीमत

इस 5G स्मार्टफोन की कीमत 28,999 रुपये है और इसे अमेजन (Amazon) से 5 जुलाई से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ये कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है और इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को 33,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

फीचर्स और बैटरी 
OnePlus Nord 2T में आपको कई कमाल के फीचर्स दिए जा रहे हैं लेकिन इसकी बैटरी ने यूजर्स को काफी खुश किया है। मीडियाटेक डायमेंसिटी 1300 चिपसेट (Mediatek Dimensity 1300 Chipset) पर काम करने वाले इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh तो नहीं पर 4500mAh की बैटरी दी जा रही है।

ये स्मार्टफोन 80W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है और अब तक केवल 10R स्मार्टफोन में ये फीचर दिया गया है और उस फोन की कीमत 38,999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में एक बंडल्ड चार्जर भी है जो तीस मिनट में फोन को 100 प्रतिशत चार्ज कर देगा।

स्टोरेज और कैमरा
12GB तक RAM और 256GB के स्टोरेज के साथ ये स्मार्टफोन एक ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX766 प्राइमेरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का टर्शीएरी सेंसर शामिल होगा। इस फोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट वाला 32MP का कैमरा भी दिया जा रहा है।


Share

Leave a Reply