BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धुआंधार बल्लेबाज रोहित शर्मा को मिली नए साल के पहले दिन बड़ी खुशखबरी: बनाए गए टीम इंडिया के उपकप्तान

 धुआंधार बल्लेबाज रोहित शर्मा को मिली नए साल के पहले दिन बड़ी खुशखबरी: बनाए गए टीम इंडिया के उपकप्तान
Share

नई दिल्ली। रोहित शर्मा को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। रोहित शर्मा चोट की वजह से एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में नहीं खेले थे। दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद वो क्वारंटीन पीरियड खत्म कर टीम इंडिया से जुड़े। ऐसे सवाल खड़े किये जा रहे थे कि क्या रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट में मौका मिलेगा? लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें उपकप्तान बनाकर इन सभी अटकलों को खत्म कर दिया है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब रोहित शर्मा उनके सहयोग के लिए उपकप्तान बनाए गए हैं। बता दें दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की उपकप्तानी चेतेश्वर पुजारा संभाल रहे थे।

पढ़िए पूरी खबर-
बता दें बीसीसीआई ने आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में कुछ अहम बदलाव किये हैं। चोटिल उमेश यादव की जगह टी नटराजन को टेस्ट टीम में मौका मिला है। वहीं मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में जोड़ा गया है। भारत की आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन। 

Share

Leave a Reply