BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

'रसोड़े में कौन था' के अंदाज में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, देखें वीडियो

'रसोड़े में कौन था' के अंदाज में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, देखें वीडियो
Share

नई दिल्ली, सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 'रसोड़े में कौन था' का ट्रेंड बरकरार है, जिसे लोग अपने अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अब केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी 'रसोड़े में कौन था' को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. रविवार को केंद्रीय मंत्री ने इस मजेदार वायरल रैप के एक अलग वर्जन को पोस्ट किया, जिसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर तंज कसने के रूप में बनाया गया है.


स्मृति ईरानी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में, स्मृति ईरानी साल 2010 के लोकप्रिय धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में कोकिलाबेन के मशहूर संवाद 'रसोड़े में कौन था' की लिपसिंक करते हुए दिखाई दे रही हैं. ठीक इसी तरह से बाकी के किरदारों में राहुल गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के विज़ुअल को शामिल किया गया है.
वीडियो के अंत में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा 'राहुल ही राशि है' कहते दिख रहे हैं. ऐसा उन्होंने एक टेलीविजन न्यूज चैनल में अपने दिए इंटरव्यू में कहा था. उसी एक क्लिप को वीडियो में जोड़कर पेश किया गया है. अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए स्मृति ने लिखा, "बस अब यही बचा था."


स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. कमेंट कर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 


Share

Leave a Reply