नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आज पृथ्वी से टकराएगा सौर तूफान, मोबाइल सिग्नल और सैटेलाइट टीवी में हो सकती है दिक्कत

आज पृथ्वी से टकराएगा सौर तूफान, मोबाइल सिग्नल और सैटेलाइट टीवी में हो सकती है दिक्कत
Share

नई दिल्ली : हाल ही में सूर्य पर एक विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में सौर तूफान उठा। 14 मार्च से यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज हमारे ग्रह से टकराएगा। नासा के मुताबिक, 21,85,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने की आशंका 80 फीसदी है। वैज्ञानिकों ने चेताया कि इसकी वजह से आज सुबह-शाम के वक्त रेडियो व जीपीएस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बार पहले के तूफान की तुलना में खतरा तीन गुना ज्यादा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि पिछले कई वर्षों में हमने सूरज में काफी कम हलचल देखी है। ऐसा अधिकतर सोलर मिनिमम के दौरान ही होता है, लेकिन अब हम सोलर मैक्सिमम की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। यह 2025 में अधिक तेज होगा।

सौर तूफान के कारण धरती का बाहरी वायुमंडल गर्म होने का सीधा असर उपग्रहों पर पड़ेगा। इससे जीपीएस नैविगेशन, मोबाइल फोन सिग्नल और सैटलाइट टीवी में रुकावट पैदा हो सकती है। पावर लाइन में करंट तेज हो सकता है, जिससे ट्रांसफार्मर भी उड़ सकते हैं। आमतौर पर ऐसा कम ही होता है।

 


Share

Leave a Reply