लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट विधायकों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट विधायकों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Share

जयपुर, राजस्थान में पार्टी और सरकार से नाराज बताए जा रहे कांग्रेस के कुछ विधायकों ने शनिवार देर रात यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और खिलाड़ी लाल बैरवा तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए राजेंद्र गुढ़ा, संदीप यादव, वाजिब अली व लखन मीणा ने मुख्यमंत्री निवास में गहलोत से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गहलोत ने इन विधायकों की नाराजगी को लेकर उनसे बात की व उनसे जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि इन विधायकों के रविवार को गहलोत के साथ उदयपुर जाने की संभावना है। कांग्रेस और उसके समर्थक कई निर्दलीय विधायक उदयपुर में ठहरे हुए हैं। कांग्रेस ने 10 जून को चार सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को देखते हुए अपने विधायकों को उदयपुर स्थानांतरित किया है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, और प्रमोद तिवारी को उतारा है जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने मीडिया कारोबारी और निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया है। 


Share

Leave a Reply