BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्योत्सव कार्यक्रम के चलते रायपुर की कुछ सड़के रहेंगी बंद, जाने पूरी खबर....

राज्योत्सव कार्यक्रम के चलते रायपुर की कुछ सड़के रहेंगी बंद, जाने पूरी खबर....
Share

क नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही साइंस मैदान में एक से 3 नवंबर तक 500 पुलिस जवानों को समारोह स्थल की सुरक्षा में तैनात करने का खाका तैयार किया है। समारोह में आने वाले दर्शकों की गाडिय़ों को खड़ी करने 6 पार्किंग का इंतजाम किया गया है। इसमें वीआईपी, वीवीआईपी और सामान्य केटेगरी की पार्किंग बनाई गई है। साथ ही कुछ रास्तों को ब्लॉक किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत राजोत्सव कार्यक्रम चलने तक जीई रोड पर वाहनों का प्रवेश 3 दिनों तक शाम 4 बजे से रात 2 बजे तक पूरी तरह बैन रहेगा। इस रोड पर चलने वाले वाहन कालीबाड़ी चौक से पचपेड़ीनाका के रास्ते आवागमन कर सकेंगे।
दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाली गाडिय़ां टाटीबंध चौक से मोहबाबाजार होते हुए यूनिवर्सिटी गेट से होकर एनआईटी कॉलेज परिसर स्थित पार्किंग स्थल पहुंच सकेंगी। बिलासपुर की ओर से आने वाली गाडिय़ां भनपुरी तिराहा से टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर महोबाबाजार चौक यूनिवर्सिटी गेट के रास्ते एनआईटी परिसर स्थित पार्किंग स्थल पहुंच सकेंगी। बलौदाबाजार की ओर से आने वाली गाडिय़ां विधानसभा चौक से तेलीबांधा पचपेड़ीनाका भाटागांव चौक कुशालपुर चौक रायपुरा ओवरब्रिज सरोना ब्रिज से मारुति शोरूम आमानाका तिराहा होकर कांगेर वैली एकेडमी से एनसीसी ग्राउंड स्थित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगी। आरंग-महासमुंद की ओर से आने वाली गाडिय़ां तेलीबांधा चौक से पचपेड़ी नाका चौक रायपुरा ओवरब्रिज सरोना ब्रिज से मारुति शोरूम आमानाका तिराहा मार्ग से होते हुए कांगेर वैली एकेडमी से एनसीसी ग्राउंड स्थित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगी। गरियाबंद धमतरी मार्ग की ओर से आने वाली गाडिय़ां पचपेड़ी नाका चौक से भाटागांव चौक कुशालपुर चौक रायपुर ओवरब्रिज सरोनाब्रिज के नीचे से मारुति शोरुम आमानाका टर्निंग से होते हुए कांगेर वैली एकेडमी होकर एनसीसी ग्राउंड स्थित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगी। यहां होंगी पासधारी गाडिय़ों की पार्किंग बस डिपो पार्किंग शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों की गाडिय़ां बस डिपो यूनिवर्सिटी गेट के सामने खड़ी होंगी। मीडिया, कलाकार और वीआईपी मीडिया, कलाकार और वीआईपी गाडिय़ां पार्किंग यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के सामने खड़ी होंगी। हरा, ऑरेंज और पीला कार पास हरा एवं ऑरेंज कार पासधारी गाडिय़ां पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में खड़ी होंगी। वहीं पीला कार पासधारी गाडिय़ां यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के सामने खड़ी होंगी। साइंस कॉलेज में होगी पार्किंग शहर की ओर से आने वाली गाडिय़ां साइंस कॉलेज एवं आयुर्वेदिक कॉलेज में खड़ी होंगी।


Share

Leave a Reply