BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी की रस्मोंं के दौरान हुआ कुछ ऐसा की दूल्हे समेत बाराती और घराती सब फरार

 शादी की रस्मोंं के दौरान हुआ कुछ ऐसा की दूल्हे समेत बाराती और घराती सब फरार
Share

उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर का युवक बरेली में शादी करने पहुंचा। सब कुछ रस्मोंस के ह‍िसाब से चल रहा था अचानक से वहां भगदड़ मच गई और दुल्हीन पक्ष वाले देखते ही रहे गए। इस भगदड़ में दूल्हे समेत बाराती और घराती सब फरार हो गए। बताया जा रहा है क‍ि युवक दूसरी शादी रचाने आया था और पहली पत्नी पुलिस लेकर शादी रुकवाने पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही दूल्हा फरार हो गया और पुल‍िस ने उसके दोस्त  को हिरासत में ले लिया है।

शाहजहांपुर निवासी अर्चना गुप्ता ने बताया कि 2006 में उनकी शादी तिलहर निवासी गौरव से हुई थी। अर्चना ने बताया कि उनके 2 बेटे भी है। ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिस वजह से उसने शाहजहांपुर जनपद न्यायालय में पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर कर दिया। इसके बाद अर्चना अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने लगी।

इसी बीच अर्चना को पता चला कि उसका पति बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक बैकेट हॉल में शादी कर रहा है, जिसके बाद पत्नी ने बरेली के एसएसपी से शिकायत की और एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शादी रुकवाई।

अर्चना गुप्ता ने बताया क‍ि उसका पत‍ि बहुत शराब पीता है और काम भी कुछ नहीं करता है। एक द‍िन मैंने उनके फोन पर एक लड़की के साथ उनकी फोटो देखी। फ‍िर मैंने अपने बच्चों  के साथ आराम से घर में रहने दो लेक‍िन इनकी मां ने कहा क‍ि पत्नीए को तलाक दे दो। जब शादी हुई तो यह पढ़ते थे कुछ नहीं करते थे। मुझे पता चला क‍ि पति की बरेली में शादी हो रही है तो मैं यहां पहुंच गई. उन्होंपने बताया क‍ि उसके पति का चार-पांच साल से अफेयर चल रहा था।

एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया क‍ि एक मह‍िला ने बताया क‍ि उसके पत‍ि दूसरी शादी कर रहे हैं, जबक‍ि उनका अदालत में अभी मामला लंब‍ित है। इस श‍िकायत म‍िलने के बाद पुल‍िस जब शादी वाली जगह पहुंची तो दूल्हा  फरार हो गया।
 

Share

Leave a Reply