BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कही आप भी तो नहीं करते मोबाइल चार्ज करते समय यहाँ 5 गलतियां, तो हो जाऐ सावधान...

कही आप भी तो नहीं करते मोबाइल चार्ज करते समय यहाँ 5 गलतियां, तो हो जाऐ सावधान...
Share

आज के दौर में मोबाइल हर किसी के लिए एक बहुत ही जरूरी साधन बन चुका है। यदि मोबाइल न हो तो आप खुद को दुनिया से कटा हुआ महसूस करने लगते हैं। इसलिए मोबाइल का हर वक्त चार्ज रहना बहुत जरूरी होता है। मगर, मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी कुछ गलतियां हैं, जिन पर आमतौर पर लोग ध्यान नहीं देते हैं। इन गलतियों को यदि आप बार-बार दोहराते हैं तो आपका मोबाइल खराब भी हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं, जिन पर यदि आप ध्यान दें तो आपके मोबाइल की लाइफ बढ़ सकती हैं।
-मोबाइल फोन से जुड़ी सबसे आम गलती है की लोग अपने मोबाइल को चार्ज करने के लिए किसी भी चार्जर का प्रयोग कर लेते हैं। मगर, ऐसा करने से आपके मोबाइल की बैटरी बहुत ज्यादा गरम हो जाएगी। इससे आपके मोबाइल की लाइफ कम होती है। बेस्ट है कि आप मोबाइल के साथ मिले चार्जर से ही उसे चार्ज करें।


- मोबाइल को हर वक्त 100 प्रतिशत चार्ज रखने की भूल मत करें। आपको बता दें कि इससे आपके मोबाइल की बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी मोबाइल की चार्जिंग को 0 प्रतिशत न होने दें। यह स्थिति भी आपके मोबाइल की बैटरी की लाइफ को कम करती है।


-ज़्यदातर लोग रात में सोने से पहले मोबाइल को चार्जिंग पर लगा देते हैं और फिर उसे रात भर के लिए लगा छोड़ देते हैं। मोबाइल को चार्ज करने का यह सही तरीका नहीं है। इससे फिजूल की बिजली तो खर्च होती ही है साथ ही इतने लंबे समय के लिए चार्जिंग पर लगाने से मोबाइल की बैटरी भी बहुत अधिक गरम हो जाती है।


- अधिकतर लोग मोबाइल की बैटरी 0 प्रतिशत होने तक उसे यूज करते रहते हैं,जो की बहुत गलत है। मगर, उससे भी ज्यादा गलत बात है, चार्जिंग के दौरान मोबाइल को यूज करना। कई लोग तो चार्जिंग पर मोबाइल को लगा कर बात भी करते हैं। इससे मोबाइल की बैटरी ओवरहीटेड हो जाती है। यह स्थिति मोबाइल को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आपको भी हानि पहुंचा सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।


- आजकल डिजाइनर मोबाइल केस लगभग हर किसी के मोबाइल में देखे जा सकते हैं। बेशक यह मोबाइल की खूबसूरती को बढ़ाते हैं मगर, जब आप मोबाइल चार्ज करते हैं तो इन्हें हटाना न भूलें। यदि आप मोबाइल को केस लगा कर चार्ज करेंगे तो इससे बैटरी और मोबाइल के अंदर के कॉम्पोनेंट्स ज्यादा गरम हो जाएंगे इससे आपके मोबाइल को नुकसान पहुंच सकता है।
 


Share

Leave a Reply