राजधानी में घरेलू विवाद में बेटे ने किया माता-पिता की पिटाई, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर
रायपुर | घरेलू विवाद पर बेटे ने माता, पिता के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जोरा रेलवे फाटक तेलीबांधा निवासी श्रीमती सुषमा राय 56 वर्ष पति महलन राय ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 31 जनवरी को प्रार्थियां का बेटा सुलेमान राय ने घरेलू विवाद में प्रार्थियां व उसके पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












