BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पिता की नौकरी पाने बेटे ने अपने ही पिता की कर दी निर्मम हत्या, जानिए कहा की है ये घटना

पिता की नौकरी पाने बेटे ने अपने ही पिता की कर दी निर्मम हत्या, जानिए कहा की है ये घटना
Share

शपुर. सन्ना में अनुकम्पा नौकरी पाने की लालसा एक बेटे पर इस कदर हावी हुई कि अपने पिता की ही योजना बनाकर हत्या करा दी, जिससे अनुकम्पा नियुक्ति मिल सके। अपने ही साले और उसके दोस्त से मिलकर पैसो का लालच देकरअपने पिता की हत्या का सौदा किया था।
आरोपी बेटे का प्लान था कि पिता की मौत के बाद उनकी जगह उसे नौकरी मिल जाए और वह मौज में रह सके।
*3
दिन बाद होने वाले थे रिटायर*

 

27 अक्टूबर को हुई थी हत्या


पुलिस ने बेटे और हत्यारे को रविवार 10/11/19 को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्तों को तार-तार करने वाली यह घटना जशपुर जिले की सन्ना की है। 27 अक्टूबर को मवेशियों के लिए चारा खुराकी देने चरवाहे के पास ग्राम खाइडकोना गए हुए थे वहाँ से वापस आते वक्त सुनसान जगह पर मृतक महावीर राम लोहार उम्र 62 वर्ष जाती लोहार की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया जिसकी लिखित शिकायत आनंद राम पिता महावीर राम द्वारा किया गया था

मृतक महावीर राम सन्ना के ही शासकीय अस्पताल में स्वीपर के पद पर काम करते थे और तीन दिन बाद ही रिटायर होने वाले थे। जब पुलिस ने जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। साजिशकर्ता मृतक का बेटा जीवन साय उम्र 28 वर्ष ही निकला, जिसने अपने साले बिरहोर राम पिता सोहर राम उम्र 25 वर्ष जाति लोहार ग्राम शाहपुर (कुसमी) व मार्शल राम पिता मार्टिन उरांव उम्र 21 वर्ष जाति उरांव ग्राम शाहपुर(कुसमी) से बात कर अपने पिता की हत्या करने की प्लान बनाया और प्लान के मुताबिक ही आरोपियों ने मृतक महावीर को कुल्हाड़ी व छुरी के द्वारा घात कर मौत के घाट उतार दिया।
बेटे तक ऐसे पहुंची पुलिस
मुखबिर द्वारा पुलिस को जब पता चला कि मृतक महावीर राम 31 अक्टूबर को री टायर्ड होने वाला था और उसका बेटा बेरोजगार है। उसी सन्देह में जब उसके बेटे जीवन से पूछताछ किया गया तो उसने बेरोजगारी की बात करते हुए अपने पिता के जगह अनुकम्पा मिलेगी सोच अपने सालो के साथ मिलकर हत्या करने की जुर्म कबुल किया
मामले का खुलासा करते हुए व समस्त सन्ना पुलिस के सक्रियता से आरोपी को बारह दिन के अंदर ही पकड़ कर अपराध क्रमांक 62/19 धारा 302,34 आईपीसी के तहत न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया


Share

Leave a Reply