बेटे ने शराब पीने व जुआ खेलने के के लिए घर से चुराये 25 हजार रुपये, मां ने लिखवाई रिपोर्ट
रायपुर। घर में रखे 25 हजार रुपये चोरी कर बेटा शराब और जुआ में हार गया। घटना की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुसुम ताई दाबके स्कूल के पास नयापारा रायपुर निवासी माया भालकर आयु 55 वर्ष पति विजय भालकर ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह अपने पति के साथ होटल व्यावसाय का काम करती है। 26 नवंबर को घर के अंदर भगवान के मंदिर में 25 हजार रुपये छोटे बेटे के द्वारा चोरी कर लेने की डर से रखी हुई थी। प्रार्थियां का बड़ा बेटा ने 25 हजार रुपये रखने के लिए दिया था। छोटे बेटे ने अमित भालकर ने घर में रखे 25 हजार रुपये को चोरी कर शराब व जुएं में हार गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












