BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोनू सूद की नई पहल: बेरोजगारों-छात्रों की मदद के लिए लॉन्च किया नया ऐप

सोनू सूद की नई पहल: बेरोजगारों-छात्रों की मदद के लिए लॉन्च किया नया ऐप
Share

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने और उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने के कारण बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद देशभर के समचारों की सुर्खियों में छा गए थे। सोनू और उनकी टीम ने उसके बाद भी जरूरतमंदों की मदद करना जारी रखा है। अब सोनू सूद ने एक नई पहल शुरू किया है।
 
 
उन्होंने एक नया ऐप लॉन्च किया है जो खास तौर पर पढ़े-लिखे बेरोजगारों और छात्रों की मदद करेगा।सोनू का यह नया ऐप बेरोजगारों को नौकरी ढूंढने और गरीब छात्रों को लैपटॉप और स्मार्टफोन्स उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इस ऐप का नाम सोनूइजम (Sonuism) है और यह उन जरूरतमंद छात्रों की मदद करेगा जो विदेशों की यूनिवर्सिटी में मेडिकल एजूकेशन ले रहे हैं। इसके अलावा सोनू ने पंजाब के इंजिनियरिंग कॉलोज में पढऩे वाले छात्रों के लिए अपनी मां के नाम पर स्कॉलरशिप्स की भी शुरुआत की थी।
 

बता दें कि जबसे सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद की थी तभी से सोशल मीडिया के जरिए लगातार लोग उनसे मदद मांग रहे हैं। इसके बाद सोनू ने कई लोगों की मदद भी की थी जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे। सोनू अब अपनी ऑटोबायॉग्रफी भी लिखने जा रहे हैं जिसमें वह इस साल के अपने एक्सपीरियंस को समेटने की कोशिश करेंगे।वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू पिछली बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म सीता में दिखाई दिए थे। अभी वह फिल्म पृथ्वीराज में काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा वह साउथ की फिल्म थामिलारसन में भी काम कर रहे हैं।

Share

Leave a Reply