CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सॉरी पापा, जो पढ़ता हूं भूल जाता हूं...लिखकर 9वीं के छात्र ने दी जान

सॉरी पापा, जो पढ़ता हूं भूल जाता हूं...लिखकर 9वीं के छात्र ने दी जान
Share

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में 9वीं के छात्र ने आदिवासी छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में अपने पिता को एक मार्मिक पत्र लिखा है जिसमें उसने लव यू पापा संबोधन के साथ स्वीकार किया है कि वह जो भी पढ़ता है, भूल जाता है। इसलिए वह उनके सपने को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसलिए मर्जी से आत्महत्या कर रहा है।

घटना की सूचना शनिवार सुबह नेपानगर पुलिस को मिली जिसमें नेपानगर के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित आदिवासी छात्रावास में नाबालिग छात्र के फांसी लगाया जाना बताया गया। छात्र ने शुक्रवा-शनिवार की रात को फांसी लगाई थी। छात्र धूलकोट के उतंम्बी का रहने वाले परिवार का बेटा था और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में  शव को नीचे उतारा और कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट जप्त किया।

भूलने की बीमारी से सपना पूरा नहीं कर पाने का मलाल
नाबालिग छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि  लिखा है कि उसे भूलने की बीमारी थी जिससे वह जो भी पढ़ता था तो भूल जाता था। इस वजह से वह अपने माता-पिता के सपनों को साकार नहीं कर सकता इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद रात को ही फांसी लगा ली जिसे सुबह अन्य छात्रों ने देखा। छात्र नेपानगर के स्कूल में 9वीं कक्षा मं पढ़ता था। वहीं, मृत छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस वक्त उनके बेटे ने फांसी लगाई उस वक्त छात्रावास में छात्रावास अधीक्षक या कोई अन्य शिक्षक मौजूद नहीं था। अगर वे मौके पर मौजूद होते तो छात्र को बचाया जा सकता था।

लव यू पापा....आप जैसा पापा मुझे मिला
नाबालिग छात्र ने आत्महत्या के पहले लिखे सुसाइड नोट में अपने पिता के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करते हुए लिखा है कि लव यू पापा। आप जैसा पापा मुझे मिला यह मेरी किस्मत थी। आपका बेटा हमेशा आपका सपना पूरा करने वाला होना चाहिए। मैं कुछ नहीं कर सकता तो किस काम की जिंदगी। पापा मुझे माफ करना, आपका सपना मैं पूरा नहीं सकता हूं। इसी वजह से मैं मर रहा हूं।


Share

Leave a Reply