साइंस कालेज आडिटोरियम से साउंड सिस्टम एवं बाक्स चोरी, मामला दर्ज, जाने पूरी खबर
रायपुर । साइंस कालेज आडिटोरियम के अंदर रखे साउंड सिस्टम एवं बाक्स की चोरी करने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार साइंस कालेज रायपुर का रायसिंह गौरे आयु 51 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 3 जनवरी को साइंस कालेज आडिटोरियम के अंदर किसी ने प्रवेश कर साउंड सिस्टम एवं बाक्स कीमत 30 हजार रुपये को चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












