BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सौरभ गांगुली और वीरेंद्र सहवाग बैठेंगे KBC के हॉट सीट पर, इस दिन देख सकेंगे ये स्पेशल एपिसोड

 सौरभ गांगुली और वीरेंद्र सहवाग बैठेंगे KBC के हॉट सीट पर, इस दिन देख सकेंगे ये स्पेशल एपिसोड
Share

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग प्रसिद्ध शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 13वें सीजन में 27 अगस्त को हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। केबीसी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। गांगुली और सहवाग शो के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में नजर आएंगे।

केबीसी के पिछले सीजन में 'कर्म वीर' नाम का एपिसोड था जिसमें सेलेब्रिटी गेस्ट सामाजिक कारणों की वजह से शामिल होते थे। लेकिन इस सीजन में इस एपिसोड को 'शानदार शुक्रवार' नाम दिया गया है। लोगों ने अबतक गांगुली और सहवाग की जोड़ी को क्रिकेट के मैदान पर देखा है जो काफी सफल भी रही है। लेकिन दर्शक अब इनकी जोड़ी को केबीसी के हॉट सीट पर देखेंगे। इस शो का प्रसारण 23 अगस्त से होगा।

Share

Leave a Reply