BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विराट कोहली को कप्तानी से हटाने को लेकर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले ये बात..

विराट कोहली को कप्तानी से हटाने को लेकर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले ये बात..
Share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने विराट कोहली से टी-20 इंटरनेशनल की कप्तानी नहीं छोड़ने की रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद सिलेक्टर्स को लगा कि सफेद बॉल के लिए अलग-अलग कप्तान सही नहीं होगा। इसलिये फैसला लिया गया। बुधवार को रोहित शर्मा को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान बनाने का ऐलान बीसीसीआई ने किया। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
बीसीसीआई ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा,' एक लीडर जिसने धैर्य, जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ टीम का नेतृत्व किया। थैंक यू कैप्टन विराट कोहली।' गौरतलब है कि विराट कोहली ने टीम इंडिया की तरफ से 95 वनडे मैचों में कप्तानी की और भारत को 65 मैच में जीत दिलाई। उनकी जीत का औसत 70.43 रहा जो कि शानदार है। उनकी कप्तानी में भारत को 27 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने 19 में से 15 बाइलेट्रल सीरीज जीती।


Share

Leave a Reply