BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

साउथ अफ्रीका ने पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, अफगानिस्तान को चटाई धूल

साउथ अफ्रीका ने पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, अफगानिस्तान को चटाई धूल
Share

 साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। अफ्रीकी टीम ने पहली बार किसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तानी टीम सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई।

साउथ अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 29 रन बनाए। वहीं कप्तान एडन माक्ररम ने 23 रन बनाए। ये दोनों प्लेयर्स अंत तक आउट नहीं हुए। अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 8.5 ओवर्स में ही टारगेट को चेज कर लिया। टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब क्विंटन डिकॉक सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें फजलहक फारूकी ने आउट किया।

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाया सबसे कम स्कोर

मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और टीम के लिए कोई भी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया। सिर्फ अजमतुल्लाह उमरजई ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। उन्होंने मैच में 10 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर अहमद और मोहम्मद नबी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसी वजह से अफगानिस्तानी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किसी भी टीम का ये सबसे कम स्कोर है।

गेंदबाजों ने किया कमाल

साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। मार्को जेसन ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं तबरेज शम्सी ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। कैगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इन गेंदबाजों की वजह से ही अफगानिस्तानी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।


Share

Leave a Reply