नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को लेकर तेज हुई अटकलें: लैटर में फैंस को भी किया संबोधित

 रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को लेकर तेज हुई अटकलें: लैटर में फैंस को भी किया संबोधित
Share

चेन्नई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में औपचारिक एंट्री को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर बुधवार को लीक हुए रजनी के एक पत्र ने तहलका मचा दिया है। पत्र में रजनी कह रहे हैं कि राजनीति में उनके प्रवेश को कोरोना वायरस की वजह से गहरा झटका लगा है। इसके अलावा उन्होंने इस लैटर में फैंस को भी संबोधित किया है।

रजनीकांत ने फैंस से कहा- मुझे खुद से ज्यादा आपकी चिंता है-
पत्र के अनुसार, वैक्सीन आने के बाद भी कॉन्वालैसिंग किडनी ट्रांसप्लांट के मरीज रजनीकांत की बाहरी गतिविधियों पर पाबंदी रह सकती है। यह फैसला उनकी कमजोर इम्युनिटी को लेकर किया जा सकता है। डॉक्टर्स ने भी उन्हें ज्यादा से ज्यादा सावधानियां रखने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने चिट्ठी में फैंस का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, `मैं अपने आसपास मौजूद लोगों से ज्यादा खुद को लेकर चिंतित नहीं हूं।`

माना जा रहा है कि रजनी ने यह चिट्ठी अपने करीबी सलाहकारों और शुभचिंतकों को भेजी थी। एक्टर के करीबी सूत्र ने बताया कि रजनीकांत महामारी के दौर में कोई भी चांस नहीं लेना चाहते हैं। खासतौर से तब जब वो 2016 में अमेरिका में रीनल ट्रांसप्लांट से गुजर चुके हैं।

हालांकि, रजनी ने मार्च में यह साफ कर दिया था कि वो मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस लैटर के बाहर आने के बाद राजनेताओं ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी हैं। इसके अलावा उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट शेयर की जा रही हैं। इस दौरान रजनी के राजनीतिक प्लान्स को लेकर जानकार लोग शांत हैं। तमिलनाडु में 2014 में भारतीय जनता पार्टी का गठजोड़ कराने वाले तमिलारुवि मनियन कहते हैं, `मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं, मुझसे कुछ भी मत पूछो।`
 

Share

Leave a Reply