नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दिल्ली चुनाव में वोट डालने आने वालों के लिए स्पाइसजेट ने फ्री की उड़ान, जाने पूरी खबर

दिल्ली चुनाव में वोट डालने आने वालों के लिए स्पाइसजेट ने फ्री की उड़ान, जाने पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव होनें में बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में जो लोग बाहर रहते हैं वो वोट डालने के लिए परेशान हो रहे हैं. अब जो भी व्यक्ति दिल्ली का है और बाहर रहता है उसके लिए स्पाइसजेट नई योजना लेकर आ रहा है. दरअसल स्पाइसजेट ने एक स्पाइसजेट डेमोक्रेसी नाम के अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान में वोटर के किराए का वहन कंपनी करेगी. इसमें 8 फरवरी को टिकट फ्री रहेगा.

इस अभियान के तहत एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि जो लोग दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डालने जाएंगे उनको इस ऑफर का लाभ मिलेगा. यदि कोई व्यक्ति 8 को आता है और उसी दिन वापस चला जाता है तो उसका दोनों तरफ का किराया कंपनी देगी. वहीं अगर कोई 7 को आता है और 8 को जाता है तो 8 का किराया फ्री होगा. 8 को आने वाला किसी और दिन जाता है तो उसका 8 का किराया फ्री रहेगा. कुल मिलाकर 8 का किराया फ्री रहेगा.

अगर आप वोट डालने के लिए दिल्ली जा रहे हैं तो आपको कंपनी की वेबसाइट में पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. स्पाइसजेट का कहना है कि रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति को सोशल साइट पर वोटिंग करने के लिए बाकी लोगों को भी प्रेरित करना होगा. इसके बाद अगर आपका नाम शार्टलिस्ट किया गया तो फिर आपको कंपनी का से यह ऑफर मिलेगा.

इस सुविधा में एअर लाइन केवल आपके टिकट का जो बेस फेयर होगा सिर्फ उसका भुगतान करेगी. बाकी सभी टैक्स का भुगतान स्वयं करना होगा. जिसमें सरचार्ज, लेवी और बाकी दूसरी लागत शामिल है.

 

Share

Leave a Reply