आध्यात्मिक चातुर्मास हर्ष और उल्लास के वातावरण में निर्बाध गति से अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर
दुर्ग आनंद मधुकर रतन भवन के आनंद पुष्कर दरबार में आध्यात्मिक चातुर्मास हर्ष और उल्लास के वातावरण में निर्बाध गति से अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर हो रहा है सामाजिक धार्मिक जप अनुष्ठान की श्रृंखला में 1 नवंबर को ज्ञान पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की नियमित आराधना से ही सम्मान ज्ञान की प्राप्ति सरल और सहज बनती है जो परम ज्ञान परमसुख का श्रेष्ठ उपाय है स्कूली बच्चों को धार्मिक संस्कारों के माध्यम से ज्ञानवान बनाने के लिए साध्वी रत्न ज्योति साध्वी डॉ विचक्षण श्री एवं साध्वी मोक्षदा श्री के मार्गदर्शन में ज्ञान पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना के साथ जब अनुष्ठान 1 नवंबर को प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक कराया जाएगा साथ ही इस अनुष्ठान में भाग लेने वाले बच्चों को श्रमण संघ परिवार की ओर से विशेष पारितोषिक दिया जाएगा श्रमण संघ के श्रावक श्राविकाओ विशेष आमंत्रण ज्ञान पंचमी के लिए दिया गया है आओ साधना करें कार्यक्रम के माध्यम से आगम वंद्नावली नंदी सूत्र का जाप अनुष्ठान आयोजित धर्म सभा में 9:00 बजे से 10:00 बजे तक आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तलाब दुर्ग में कराया जाएगा श्रमण संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना एवं मंत्री टीकम छाजेड़ ने इस आयोजन में श्रमण संघ के सभी परिवारों से उपस्थिति का अनुरोध किया है








.jpeg)












