BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आसमान पर थूकने से वह खुद के चेहरे पर ही गिरता है : भूपेश बघेल

आसमान पर थूकने से वह खुद के चेहरे पर ही गिरता है : भूपेश बघेल
Share

रायपुर। जगदलपुर में चल रहे चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के विवादस्पद बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पुरंदेश्वरी के बयान पर उन्होंने कहा कि आसमान पर थूकने से वह खुद के चेहरे पर ही गिरता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पुरंदेश्वरी कांग्रेस में थीं तब तो ठीक-ठाक थीं, इस मानसिक स्तर के बारे में पता नहीं था।

ज्ञातव्य है कि पिछले 3 दिन से जगदलपुर में भाजपा का चिंतन शिविर चल रहा था। शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया। इसमें उद्बोधन के दौरान पुरंदेश्वरी ने कहा कि अगर आप पीछे पलट कर थूकेंगे भी तो इससे भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा।

जिस समय भाजपा की प्रदेश प्रभारी ने यह बयान दिया सभा स्थल पर करीब 2000 कार्यकर्ता मौजूद थे। पुरंदेश्वरी ने कहा सभी जानते हैं की कांग्रेस में एक परिवार का आदमी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, जबकि भाजपा में एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी है। हमें इसके लिए बस्तर की सीटें भी जीतनी है। यह तभी संभव होगा जब भाजपा के कार्यकर्ता अपनी ताकत झोंके।

अमरकंटक से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब इस बयान के बारे में प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं था कि भाजपा में आने के बाद पुरंदेश्वरी की मानसिक स्थिति इस स्तर पर आ जाएगी। जब वह अर्जुन सिंह के साथ राज्यमंत्री थी तब तो ठीक थी। सीएम बघेल ने कहा कि 3 दिन के चिंतन शिविर का यही निष्कर्ष निकला है। आसमान पर थूकने से वह खुद के चेहरे पर ही गिरता है।


Share

Leave a Reply