BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शुरुवाती झटको से सम्हलते हुए श्रीलंका ने बनाये इतने रन,क्या भारत जीत पायेगा ये मैच

शुरुवाती झटको से सम्हलते हुए श्रीलंका ने बनाये इतने रन,क्या भारत जीत पायेगा ये मैच
Share

श्रीलंका ने भारत को टी20 सीरीज के आखिरी मैच में जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया है. धर्मशाला में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए. जबकि भारत के लिए आवेश खान और मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए पथुम निसंका और दनुष्का गुनाथिलका ओपनिंग करने आए. इस दौरान गुनाथिलका पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. उन्हें मोहम्मद सिराज ने जीरो पर आउट किया. जबकि निसंका एक रन बनाकर आवेश खान की गेंद का शिकार बने. चरिथ असलंका भी कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आउट हो गए.
मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने आए विकेटकीपर बैट्समैन दिनेश चंडीमल 25 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके भी लगाए. जनिथ लियानागे 9 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हुए.
टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी करते हुए आवेश खान ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. वहीं मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 22 रन देकर एक विकेट लिया. रवि बिश्नोई ने 4 ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया. कुलदीप यादव को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी. उन्होंने 4 ओवरों में 25 रन दिए.

 


Share

Leave a Reply