BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

श्रीश्री रविशंकर ने किए महाकाल के दर्शन

श्रीश्री रविशंकर ने किए महाकाल के दर्शन
Share

 उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने उनका सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने ई-कार्ट में बैठकर श्री महाकाल महालोक का भ्रमण किया। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ई-कार्ट चलाई।

संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर पहुंचे श्रीश्री रविशंकर वीआईपी गेट से मंदिर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल को पुष्प अर्पित किए तथा भेंट चढ़ाई। पुजारियों ने उन्हें माला पहनाई तथा मंदिर के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कुछ देर नंदी हॉल में बैठकर भगवान के दर्शन किए। यहां पुजारियों ने उन्हें शांति पाठ सुनाया। प्रशासक द्वारा सम्मान किए जाने के बाद वे महाकाल महालोक का भ्रमण करने पहुंचे। महाराजश्री के साथ बड़ी संख्या में अनुयायी भी मंदिर आए थे।

 

Share

Leave a Reply