BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्टार क्रिकेटर एक साल के लिए हुआ सस्पेंड, लाखों का लगा जुर्माना, इस वजह से हुई कार्रवाई

स्टार क्रिकेटर एक साल के लिए हुआ सस्पेंड, लाखों का लगा जुर्माना, इस वजह से हुई कार्रवाई
Share

  श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने स्टार ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को टी20 विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट नियमों का उल्लंघन करने के चलते क्रिकेट के सभी प्रारूपों से एक साल के लिए निलंबित कर दिया। एसएलसी की कार्यकारी समिति ने तीन सदस्यीय पैनल द्वारा की गई अनुशासनात्मक जांच के बाद यह सजा सुनाई है।

एसएलसी ने अपने बयान में कहा, ‘26 साल के चमिका करुणारत्ने के उल्लंघनों की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति ने एसएलसी की कार्यकारी समिति से सिफारिश की थी कि खिलाड़ी को कड़ी चेतावनी दी जाए कि वह आगे से ऐसा ना करे। इसके साथ ही ऐसी सजा दी जाए जिसका ज्यादा प्रभाव उसके क्रिकेट करियर पर ना पड़े।’

बोर्ड ने आगे कहा, ‘ऐसे में उक्त निष्कर्षों और जांच पैनल की सिफारिशों के बाद कार्यकारी समिति ने क्रिकेट के सभी रूपों में भाग लेने से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा करुणारत्ने के खिलाफ 5000 अमेरिकी डॉलर (4.08 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में चमिका करुणारत्ने ने सात मैचों में कुल तीन विकेट चटकाए थे। चमिका करुणारत्ने ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है।


Share

Leave a Reply