BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पहली मुलाकात में इन सवालों से करें शुरुआत, बातें होगी लंबी, गहरा होगा रिश्ता

पहली मुलाकात में इन सवालों से करें शुरुआत, बातें होगी लंबी, गहरा होगा रिश्ता
Share

कहते हैं जब किसी इंसान को दिल से चाह लो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है. चाहे बात नौकरी की हो या फिर किसी खास से मिलने की. किसी खास पर फोकस कर लिया जाए तो इंसान उसे पा ही लेता है. नौकरी की बात अलग है, लेकिन जब बात किसी खास से मिलने की आती है तो मन में एक अजब सी घबराहत, हिचकिचाहट और कई सारे सवाल आते हैं.
जब किसी खास से मिलने की बात आती है तो सवाल आता है कि आखिरकार शुरुआत कैसी की जाए, ये समझना उतना ही मुश्किल होता है, जितना मंगल ग्रह पर पानी खोजना. मन के उलझे हुए सवालों के कारण हम कई बार हम कुछ भी बोल देते हैं, जिससे बात बिगड़ सकती है. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास सवाल जिससे आप बातों की शुरुआत अच्छी कर सकते हैं और पहली मुलाकात में ही रिश्तों को गहरा कर सकते हैं.
अपनी कहानी के बारे में बताइए?
किसी से पहली मुलाकात का यह ओपेन इंडेड सवाल बहुत खास होता है. इससे सामने वाले इंसान के बाले में बहुत कुछ पता करने का मौका मिलता है. ऐसा माना जाता है कि एक इंसान को जितना आनंद स्वादिष्ट खाने में आता है, उतना ही अच्छा अपने बारे में किसी को बताने में लगता है.
सबसे नजदीकी इंसान के बारे में...
इंसान का चरित्र के बारे में पता लगाने का सबसे आसान तरीका है इस बात की पहचान करना कि वो दूसरों से कैसा बर्ताव करता है. इसलिए सबसे पहले उस इंसान के बारे में जानिए जो सबसे खास हो. ऐसा करने से सामने वाले के व्यवहार के बारे में बातें पता चलती हैं.
नई रिलीज में कौन सी फिल्म पसंद आई?
आजकल लोगों को फिल्मों में काफी इंटरस्ट होता है, इसलिए नई रिलीज फिल्मों के बारे में उससे जानिए.
खाने बनाना पसंद है या खाना?
हो सकता है कि एक पल के लिए ये सवाल थोड़ा सा अटपटा लगे, लेकिन वाजिब है. इस दुनिया में कई तरह के लोग हैं, किसी को खाना बनाना पसंद होता है और किसी को खाना. जाहिर सी बात है जब पहली मुलाकात होगी तो खाने के बारे में बात तो होगी ही. इसलिए शुरुआत यहां से भी की जा सकती है

Share

Leave a Reply