नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शुभ संकेत के साथ शुरुआत , लेकिन कुछ देर में लुढ़का बाजार ...

शुभ संकेत के साथ शुरुआत , लेकिन कुछ देर में लुढ़का बाजार ...
Share

मुंबई : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 120.49 अंक या 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 58,021.63 के स्तर पर खुला।

एनएसई का निफ्टी भी 27.60 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी लेकर 17,276 के स्तर पर खुला। लेकिन कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनट में पासा पलट गया और दोनों सूचकांक धराशाई हो गए। फिलहाल, सेंसेक्स 700 अंक टूटकर 57,215 पर पहुंच गया है। टाइटन का शेयर 4 फीसदी के करीब टूटा है जबकि रिलायंस, इंडसइंड बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3 फीसदी तक फिसल गए हैं।

गौरतलब है कि शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट पर गुरुवार को ब्रेक लगा था और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 113.11 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 57,901.14 के स्तर पर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 29 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी लेकर 17,248.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
 


Share

Leave a Reply