BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने डी पुरंदेश्वरी के दावों पर कसा तंज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने डी पुरंदेश्वरी के दावों पर कसा तंज
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा किये गए दावों के जबाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा जिस दिन विकास और अपने चुनावी वायदों पर बहस का मादा दिखाएगी उसे जमीनी हकीकत का अहसास हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी का जन्म साम्प्रदायिकता के एजेंडे, धार्मिक विद्वेष फैला कर हुआ है। पुरंदेश्वरी का यह कहना कि भाजपा के अलावा कोई अन्य दल देश के आम आदमी की समस्या की बात नही करता यह सदी का सबसे बड़ा मजाक है।
भाजपा के तथाकथित वैश्विक नेता नरेंद मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव अपने 2014 के चुनावी वायदे पर लड़ने का साहस नही दिखा पाए थे। मोदी ने अपनी चुनावी सभा मे कभी अच्छे दिन का जिक्र नही किया था न 15 लाख का और न 2 करोड़ हर साल रोजगार का और न ही नोटबन्दी के फायदे को लेकर मोदी 2019 में जनता के बीच गए और न ही जीएसटी का फायदा चुनावी सभाओं में बताये थे। मोदी उस चुनाव में भी पुलवामा और छद्म राष्ट्रवाद के बूते चुनाव लड़े थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा कभी जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच नही जाती वह झूठ धार्मिक उन्माद और फर्जी धर्मांतरण जैसे विषयों पर राजनैतिक खेती करती है जिसे देश और प्रदेश की जनता भली भांति जान चुकी है। मोदी सहित भाजपा के तमाम नेता भी जानते है कि विकास के मामले जनहित के मामले में उनकी केंद्र सरकार फेल है। कोरोना में जब लोग दवाई ऑक्सीजन के लिए मर रहे थे , लाशें नदियों में बहाई जा रही थी तब भाजपा के तथाकथित वैश्विक चेहरे मुंह छुपाए बैठे थे। जब देश के लोगो को वैक्सीन की जरूरत थी तब मोदी दुनिया को वैक्सीन पहुंचाकर वाहवाही लूट रहे थे। मोदी सरकार की वैक्सीन नीति सही रही होती तो आज भारत की पूरी आबादी का टीकाकरण हो गया होता।
 


Share

Leave a Reply