नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक कर्मा कोरोना पॉजिटिव, हालत गंभीर मुख्यमंत्री से इसलिए मांगी मदद

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक कर्मा कोरोना पॉजिटिव, हालत गंभीर मुख्यमंत्री से इसलिए मांगी  मदद
Share

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक कर्मा कोरोना पॉजिटिव हैं। उनका जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। खबर है कि कर्मा परिवार के सदस्यों ने दीपक के बेहतर इलाज के लिए प्रदेश से बाहर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद मांगी है। दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद से उनकी हालत में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दीपक के फेफड़े में काफी इंफेक्शन हो गया है। जिसे ठीक करने की कोशिश चल रही है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बताया गया कि कर्मा परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा की है। उन्हें दिल्ली या अन्य जगहों पर बेहतर इलाज के लिए भेजना चाहते हैं। हालांकि इस पूरी चर्चा का ब्योरा नहीं मिल पाया है। दीपक की हालत में अभी भी गंभीर बनी हुई है। 


Share

Leave a Reply