BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान अभिकर्ताओं के लिए जारी किए निर्देश, जाने क्या कुछ है...

 राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान अभिकर्ताओं के लिए जारी किए निर्देश, जाने क्या कुछ है...
Share

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान अभिकर्ताओं के लिए मार्गदर्शिका में अवगत कराया गया है कि मतदान अभिकर्ताओं को मतदान प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटे पूर्व मतदान केन्द्र पर उपस्थित हो जाना चाहिए। मतदान केन्द्र में मतदान अभिकर्ताओं के बैठने के लिए मतदान अधिकारी क्रमांक-एक या क्रमांक-दो के पीछे अथवा ऐसे स्थान पर व्यवस्था होगी, जहां से वे मतदान प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें और मतदान केन्द्र में आने जाने वाले मतदाताओं को ठीक से देख सकें। आवश्यकता होने पर उनकी पहचान को चुनौती दे सकें। मतदान अभिकर्ता को निर्धारित स्थान पर ही बैठना चाहिए, अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूंमना नहीं चाहिए।

सभी दस्तावेज-
मतदान अभिकर्ता को मतदान केन्द्र पर अपने कर्तव्यों के समुचित निर्वहन के लिए अपने साथ अपना नियुक्ति पत्र, मतदान केन्द्र की निर्वाचक नामावली और मतदान केन्द्र से संबंधित निर्वाचक नामावली में सम्मिलित ऐसे व्यक्तियों की सूची को जो अब जीवित नहीं है या अनुपस्थित है अथवा नगर छोड़ कर अन्यत्र चले गए हैं, इनकी सूची ले जानी चाहिए। इसके साथ ही ब्रास सील, बाल पाइन्ट पेन तथा संदिग्ध मतदाताओं की पहचान को चुनौती देने के लिए जमा की जाने वाली निक्षेप राशि भी अपने साथ ले जानी चाहिए।

फर्जी मतदान-
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि मतदान अभिकर्ता का प्रमुख दायित्व मतदान केन्द्र पर अभ्यर्थी के हितों की देखभाल करना है। फर्जी मतदान रोकने के लिए प्रतिरूपण अर्थात छद्मनामधारी निर्वाचकों के प्रति सचेत रहना तथा ऐसे कोई व्यक्ति मतदान करने आए तो उसकी पहचान को चुनौती देना है। मतदान के पूर्व तथा बाद में मत पेटी को समुचित रूप से सील बंद करते समय उपस्थित रहना है। मतदान की समाप्ति के पश्चात पीठासीन अधिकारी से मत पत्र लेखा भाग-एक की प्रति प्राप्त करना और मतदान से संबंधित कागजात विधि की अपेक्षा अनुसार ठीक प्रकार से सुरक्षित तथा सीलबंद कर दिए गए हैं, यह भी सुनिश्चित करना है।

Share

Leave a Reply