BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में नाकाम : डॉ. रमन

राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में नाकाम : डॉ. रमन
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर सियासत गरमाने लगी है। प्रदेश भर में भाजपा नेताओं ने आज अपने निवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। अस्पतालों की स्थिति अच्छी नहीं है, सारा सिस्टम फेल हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट देरी से मिल रही है। जांच भी सही तरीके से नहीं हो रही है. प्रदेश में स्थिति चिंताजनक हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह अपने घर के बाहर धरने पर दिया। उनके साथ सांसद राम विचार नेताम, पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी धरने पर बैठे। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने निवास, नेता-प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक बिलासपुर में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय बगीचा में धरना देकर प्रदर्शन किया। डॉ रमन सिंह ने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि टेस्ट के सिस्टम को बेहतर करना चाहिए। प्रदेश में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाए। ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जाए। आईसीयू की व्यवस्था बेहतर की जाए। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि हम सरकार को जगाने धरने पर बैठे हैं। उन्होंने पूछा कि शराब में जो सेस लगाया है उसका पैसा कहा गया। सरकार इसे खर्च क्यों नहीं कर रही है। सिर्फ लॉकडाउन लगाने से कोरोना संक्रमण का चेन नहीं तोड़ा जा सकता है।
 


Share

Leave a Reply