राज्य सरकार ने पुलिस कर्मचारियों के लिए जारी किया नया आदेश, अब सभी कर्मचारी को देने होंगे अपनी संपत्ति का ब्यौरा, जाने पूरी खबर
नई दिल्ली | योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब पुलिस विभाग के हर कर्मचारियों को अपनी संपत्ति की जानकारी सरकार को देनी होगी । अभी तक आईपीएस अधिकारी ही अपनी संपत्ति की जानकारी सरकार को देते थे। अब नए आदेश के बाद पुलिस विभाग के सभी कर्मी को हर साल खुद, पत्नी अथवा किसी भी आश्रित सदस्य के नाम पर खरीदी गई चल और अचल संपत्ति की जानकारी देनी होगी। प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत आईपीएस, पीपीएस, गजेटेड, नॉन गजेटेड पुलिसकर्मी घेरे में आएंगे।







.jpeg)












