BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य शासन ने मंत्रालय में की सचिव स्तर के 22 आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल, जाने पूरी खबर

राज्य शासन ने मंत्रालय में की सचिव स्तर के 22 आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | राज्य शासन ने मंत्रालय में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया है। सचिव स्तर के करीब 22 आईएएस अफसरों के प्रभारों में फेरबदल कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी हैं। 

मंत्रालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन अफसरों के प्रभारों में फेरबदल करते हुए नई पदस्थापना दी गई हैं उनमें सबसे पहला नाम आलोक शुक्ला का है। श्री शुक्ला को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के साथ ही साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापम का चेयरमैन बनाया है। वहीं गौरव द्विवेदी को स्कूल शिक्षा और माशिम चेयरमैन के पद से मुक्त करते हुए आबकारी और वाणिज्य विभाग का प्रभार दिया गया है। श्री द्विवेदी के अन्य विभागों के प्रभार यथावत रखा गया है। इसी तरह सिद्धार्थ परदेशी को पीड्ल्यूडी के साथ-साथ रोड विकास निगम का एमडी बना दिया गया है। अन्य अफसरों में एके टोप्पो को समाज कल्याण के सचिव पद से मुक्त करते हुए बिलासपुर रेवन्यू बोर्ड भेजा गया है । संगीता पी को सचिव वाणिज्यकर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अन्बल्गन पी को संस्कृति सचिव विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रसन्ना आर को सचिव सहकारिता, समाज कल्याण एवं प्रद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। धनंजय देवागन को सचिव कृषि एवं रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, मुकेश बंसल को वर्तमान विभाग यथावत रखते हुए आयुक्त ट्राइबल बनाया गया है। सुबोध सिंह को पीएचई विभाग का सचिव बनाया गया है। डीडी सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। रीता शांडिल्य को सुबोध सिंह की जगह राजस्व सचिव बनाया गया है। एस प्रकाश को विशेष सचिव पंचायत बनाया गया है। इसी तरह समीर विश्नोई चिप्स के सीईओ एवं ज्वाइंट इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रद्योगिकी होंगे। अनुराग पांडेय को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। धर्मेंश साहू को ओडीएफ का नया निर्देशक बनाया गया है। रमेश कुमार शर्मा आयुक्त वाणिज्यकर बनाया गया है।
 
 
 
 

Share

Leave a Reply