बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में शुरू नहीं होगी अंतर्राज्यीय बस सेवा, आगामी आदेश तक के लिए लगायी गयी पाबंदी
रायपुर। कोरोना की महामारी के चलते राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। की छत्तीसगढ़ राज्य ने आगामी आदेश तक अंतर्राज्यीय यात्री वाहन के परिचालन को स्थगित कर दिया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के मध्य संचालित यात्री वाहनों को राज्य के लिए प्रवेश की अनुमति आगामी आदेश तक स्थगित रखा जाए।
इस संबंध में मध्यप्रदेश, ओडीसा, झारखंड, बिहार, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त को निर्देशित भी किया गया है।
परिवहन आयुक्त सैलाभ साहू ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से अन्य राज्यों के बस परिवहन सेवा को अगले आदेश तक के लिए स्थिगित कर दिया गया है।
इसके लिए सभी परिवहन आयुक्तों को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार के अनुमति से मजदूरों, छात्रों और कोरोना संकट में लगी बसें निरंतर जारी रहेंगी।







.jpeg)












