कोरोना वायरस को लेकर राज्य की स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाने वायरस से निपटने हेतु सरकार क्या एहतियात बरत रही है
रायपुर | कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है।
पढ़ें : चुनाव जीतते ही जिला पंचायत सदस्य को किया पुलिस ने गिरफ्तार
अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि चीन से लौटी रायपुर निवासी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने और कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिलने की जानकारी मिली है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें अपनी देखरेख में रखा हुआ है। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि चीन से आने आने वाले हर भारतीय का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सतर्कता के लिहाज से हम भी (स्वास्थ्य विभाग) सजग हैं। इसके तहत शासकी अस्पतालों के डॉक्टर व जिला स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिया गया है।







.jpeg)












