केन्द्रीय आयकर विभाग की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस का राज्य स्तरीय विरोध-प्रदर्शन, जाने पूरी खबर
रायपुर | केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, भिलाई सहित मध्यप्रदेश में की गई कार्यवाही के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्रीय आयकर अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध जताया है। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार रात को राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन सौंपा है और आज गांधी मैदान में धरने पर बैठ गए हैं।

ऐतिहासिक गांधी मैदान में जारी इस विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से भी कांग्रेस नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने एकस्वर से इसे कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास, बदलापुर की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस नेताओं के हाथों में दिखे पोस्टरों में पीएम श्री मोदी की तुलना तानाशाह हिटलर से की गई है। मंच से बीच-बीच में यह नारे भी लगते रहे कि तानाशाही नहीं चलेगी। कांग्रेस मैदान में चल रहे कांग्रेस के इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम कर रहे हैं। मंच में कांग्रेस के तमाम नेता, पीसीसी के नेता, पदाधिकारी, कांग्रेस के विधायकगण और अन्य मोर्चा-संगठन के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए की गई है। द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर डर फैलाने की कोशिश की जा रही है।







.jpeg)












