BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्टीव वॉ ने जोफ्रा आर्चर की तारीफ कर कहा, ‘पहले किसी को ऐसे बॉलिंग करते नहीं देखा’

स्टीव वॉ ने जोफ्रा आर्चर की तारीफ कर कहा, ‘पहले किसी को ऐसे बॉलिंग करते नहीं देखा’
Share

 लंदन: लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एशेज सीरीज(Ashes Series)  में  रोमांच बढ़ गया है. पहला टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम ने जोफ्रा आर्चर के साथ टीम के बढ़िया प्रदर्शन के दम पर लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट में वापसी की और जीत के नजदीक पहुंच कर मैच ड्रॉ पर खत्म किया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को आर्चर की बाउंसर से घायल होना बहुत चर्चा में रहा जिसकी वजह से वे इस मैच की दूसरी पारी में टेस्ट से बाहर हो गए थे. इस सीरीज को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ (Steve Waugh) ने कहा है कि अब बची सीरीज में आर्चर एक्स फैक्टर हो सकते हैं.

आर्चर हो सकते हैं एक्स फैक्टर
वॉ का कहना है कि आर्चर के पास विरोधी टीम की बैटिंग लाइनअप को अस्थिर करने का ‘एक्स फैक्टर’ है. वॉ का मानना है कि एशेज सीरीज अब संतुलित है और सीरीज में नतीजा केवल कुछ खास लम्हों से निकल सकता है. आर्चर ने लॉर्ड्स में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में अपना टेस्ट करियर शुरू किया था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने घातक तेज गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को हिलाकर रख दिया था. इस में आर्चर के स्पेल की बॉलिंग की रफ्तार का औसत 145 किमीप्रति घंटा रही थी.


Share

Leave a Reply