रिश्वत लेते रंगे हाथो कलेक्ट्रेट में पदस्त स्टेनो गिरफ्तार, जाने की है ये खबर
एसीबी की कार्यवाही ,शासकीय आवास आबंटन के बदले माँगी थी तीस हज़ार की रिश्वत
कोरिया | महाविद्यालय के चपरासी से शासकीय आवास आबंटित करने के बदले रिश्वत माँगना कोरिया कलेक्टर के स्टेनो को भारी पड़ गया।
भृत्य ने रिश्वत की रक़म तो दी, लेकिन एंटीकरप्शन ब्यूरो को सूचना देकर। जिसके बाद रिश्वत लेते स्टेनो संतोष पांडेय को एसीबी ने ट्रेन कर लिया।
बैकुँठपुर जि़ला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज में भृत्य पद पर उमेश कूजूर पदस्थ है। उसे शासकीय आवास चाहिए था और इस के लिए उमेश कूजूर का आरोप था कि स्टेनो तीस हज़ार रिश्वत माँग रहा है। भृत्य उमेश एसीबी के बिलासपुर कार्यालय पहुँचा और उसने पूरी शिकायत बताई, जिसके बाद उसका शिकायत का सत्यापन हुआ।
एंटीकरप्शन ब्यूरो की टीम ने कलेक्टर से दो राजपत्रित अधिकारी मांगे और उसे ट्रेप दल में शामिल किया। जिसके बाद रिश्वत की रक़म लेते स्टेनो संतोष पांडेय को ट्रेप कर लिया गया. आरोपी संतोष पांडेय के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।







.jpeg)












