BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शेयर बाजार फिर गुलजार, सेंसेक्स 672 अंक मजबूत होकर बंद

शेयर बाजार फिर गुलजार, सेंसेक्स 672 अंक मजबूत होकर बंद
Share

नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार में रौनक बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 672.71 अंक या 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 59,855.93 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो 179.55 अंक या 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 17,805.25 अंक पर ठहरा। बीएसई इंडेक्स के 30 स्टॉक्स की बात करें तो एनटीपीसी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रही। एनटीपीसी का स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा पावरग्रिड, एसबीआई, टाइटन और रिलायंस के स्टॉक में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। बढ़त वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, मारुति, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और एशियन पेंट के शेयर में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक और इन्फोसिस हैं। 


Share

Leave a Reply