BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 600 और निफ्टी 180 अंक से अधिक लुढ़का

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 600 और निफ्टी 180 अंक से अधिक लुढ़का
Share

नई दिल्ली : शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट की ओर बढऩे लगा है। बाजार खुलने के चंद मिनटों बाद ही सेंसेक्स 644 अंकों की गिरावट के साथ 57188 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 185 अंक लुढ़क कर 17090 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 के केवल दो स्टॉक ही हरे निशान पर हैं। 9.15 बजे आज यानी सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। बीएसई और एनएसई में कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ। बीएसई का 30 स्टॉक्स पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 281 अंकों की गिरावट के साथ 57551 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत 7,192.25 के स्तर से की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 222 अंकों की गिरावट के साथ 57610 के स्तर पर था तो निफ्टी 81 अंकों के नुकसान के साथ 17194 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी टॉप गेनर में डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में एचडीएफसी लाइफ, टाटा कंज्यूमर, बाटा इंडिया, एचडीएफसी और विप्रो।

 


Share

Leave a Reply