BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 35000 के ऊपर और निफ्टी भी 10378 तक चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 35000 के ऊपर और निफ्टी भी 10378 तक चढ़ा
Share

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को मजबूत कारोबारी रुझान के साथ हुआ और सेंसेक्स में 35000 के ऊपर खुलने के बाद आरंभिक कारोबार के दौरान 200 अंकों से ज्यादा उछला। निफ्टी की शुरुआत भी तेजी के साथ 10300 के ऊपर हुई और बढ़त बनी हुई थी।

विदेशी शेयर बाजारों से भी मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार को मजबूती मिली। सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 183.13 अंकों यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 35,094.45 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी पिछले सत्र की क्लोजिंग से 51.25 अंक यानी 0.50 फीसदी की चढ़कर 10362.45 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज; बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 104.41 अंकों की बढ़त के साथ 35,015.73 पर खुला और 35,116.22 तक उछला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज; एनएसई, के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 36.75 अंकों की तेजी के साथ 10347.95 पर खुला और 10377.55 तक चढ़ा।

Share

Leave a Reply