BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शेयर बाजार- 282 अंक लुढ़का सेंसेक्स

शेयर बाजार- 282 अंक लुढ़का सेंसेक्स
Share

 मुंबई: कमजोर वैश्विक रुख के कारण आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 282.82 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,219.16 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.30 अंकों (0.57 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,678.20 के स्तर पर खुला। आज 587 शेयरों में तेजी आई, 1160 शेयरों में गिरावट आई और 95 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, शियन पेंट्स, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं नेस्ले इंडिया, आईटीसी, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, सन फार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 214.71 अंक (0.41 फीसदी) नीचे 52287.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 109.70 अंक (0.70 फीसदी) नीचे 15657.80 पर था।
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आइसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 9.16 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 52,782.21 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 21.75 अंकों (0.14 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,847.50 के स्तर पर खुला था। बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 271.07 अंकों (0.51 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,501.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 101.70 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 15,767.55 के स्तर पर बंद हुआ था।



Share

Leave a Reply